हर दोस्त कमीना होता हैं

 



हर किसी के जीवन में ये खास नगीना होता है।
सच कहते हैं लोग हर दोस्त कमीना होता है।।

जब दोस्त कोई बन जाता है,
हर दिन खास बन जाता है।
साथ उसके ही वक्त बिताते है,
साथ जाते हैं साथ आते हैं।।

उसी के साथ खाना, साथ पीना होता है।
सच कहते हैं लोग हर दोस्त कमीना होता है।।

कभी साथ में रहते हैं,
कभी-कभी चिढ़ जाते हैं।
कभी आपस में लड़ते, तो
कभी दूसरे से भिड़ जाते हैं।।

कभी खून बहता तो कभी बह रहा पसीना होता है।
सच कहते हैं लोग हर दोस्त कमीना होता है।।

खाने को कुछ भी हो, पर
बिन झगड़े कभी ना खाते हैं।
कभी दीप जलाते रंग उड़ाते,
कभी मिलकर ईद मनाते हैं।।

एक दूजे के बिना मिले त्यौहार कभी ना होता है।
सच कहते हैं लोग हर दोस्त कमीना होता है।।

मन की हर बात, हम उनको बताते हैं,
कभी बहस करते हैं, और कभी समझाते हैं।
कोई अपने प्यार की, कहानी हमें सुनाता है,
कोई बड़े चाव से गर्लफ्रेंड के नाम गिनाते हैं।।

नाम कभी रेखा, कृष्णा, तो कभी गुड्डी टीना होता है।
सच कहते हैं लोग हर दोस्त कमीना होता है।।
    ✍️Rahul Kumar G......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.